RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जून। सोमवार को जगदीशपुर के दुलौर गांव में राजेंद्र हॉस्पिटल में सोमवार को स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इसका नेतृत्व समाजसेवी और प्रसिद्ध चिकित्सक तथा अस्पताल के निदेशक डा अनिल कुमार सिंह ने किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर और राजेंद्र हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में दूर इलाकों से आये 25 युवाओं ने रक्तदान कर पुण्यतिथि को यादगार बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए युवा रक्तदानवीर युवाओं का आभार व्यक्त किया। इन्होंने बताया की पिताश्री ने हमे समाज सेवा की जो सीख दी थी।
उन्हीं के अनुरूप स्वास्थ्य जांच व रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा प्रतिवर्ष करता हूं और रक्तदान महादान को चरितार्थ करने में लगा हूं। संग्रहित रक्त को रेड क्रॉस ब्लड सेंटर आरा में सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। रेडक्रॉस की सचिव डा विभा कुमारी,संरक्षक सह ब्लड डोनेशन कमिटि के चेयरमैन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा सदस्य शमशाद प्रेम को डा अनिल सिंह द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
रेड क्रॉस की सचिव विभा कुमारी ने कहा कि 18 से 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय जांच के बाद रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालों को में भोला सिंह .किशन सिंह नितेश कुमार कुअर अभिजीत कुमार सिंह दीपक सिंह,अविनाश, मेराज अली, यशराज,सुनील कुमार चौधरी ,अंकित कुमार सिंह ,सुनील कुमार ,रोहित सिंह, राहुल रंजन सिंह आदि है। रेडक्रॉस के टेक्नीशियन में धर्मेंद्र पांडेय,मनोज कुमार,राजेश सिउह, विकास कुमार संतोष कुमार आदि रहे।

Related posts

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हरिद्वार इकाई एवं अखण्ड हिन्द फौज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा प्रेक्षागृह में नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भोजपुर:आरा में तुलसी पूजन दिवस का फैला सुवास।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन एन सी सी के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

“बचपना शुडन्ट रिटायर”: खुशी, सम्मान और बचाव की देखभाल के साथ बुढ़ापे को फिर से परिभाषित करने के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान

rktvnews

Leave a Comment