RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:जिले में जल्द से जल्द हासिल हो पौधारोपण का लक्ष्य- जिला कलक्टर

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )05 जून। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में वन क्षेत्र से बाहर वृक्षारोपण के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा करवाये जाने वाले वृक्षारोपण पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर जयपुर एवं समिति अध्यक्ष प्रकाश राजपुरोहित ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, नगरीय निकायों, स्कूल शिक्षा विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पौधरोपण लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गौशालाओं में पौधारोपण करवाये जाने एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को माइनिंग लीज क्षेत्रों में नियमानुसार पौधे लगवाये जाने के निर्देश दिये।
उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर डी.पी जागावत ने बताया कि इस वर्ष वन विभाग द्वारा जयपुर शहर एवं जयपुर ग्रामीण जिलों में राजस्थान वन क्षेत्र से बाहर वृक्षारोपण योजना के तहत कुल 27 लाख 44 हजार 143 पौधे विभिन्न विभागों एवं आमजन में वितरित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निश्चित समय सीमा के दौरान निर्धारित राशि जमा करवाकर वन विभाग की नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर पौधारोपण सुनिश्चित करवाने का भी आह्वान किया।
बैठक के अंत में डी.पी जागावत उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर द्वारा जिला कलक्टर जयपुर एवं समस्त उपस्थित अधिकारियों को पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण का संदेश दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) राजकुमार कस्वां, उप वन संरक्षक (वन वर्धन) मनफूल बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनिता यादव सहित शिक्षा विभाग, नगर निगम, खनिज पशुपालन विभाग, जेडीए सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

छात्राओं के बीच “गंगा की बात पुस्तक” का वितरण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लव कुश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:गुलाल से मतदान का मनुहार।

rktvnews

Leave a Comment