RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:”अल्प विराम-स्वयं से मुलाकात” कार्यक्रम आयोजित।

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)20 मई।राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल में पदस्थ पुलिसकर्मियों के लिये दो दिवसीय “अल्पविराम – स्वयं से मुलाकात” कार्यक्रम आयोजित किया गया। अल्पविराम शांत समय मे अंतरात्मा की आवाज को सुनने का एक अभ्यास है जो सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रक्रिया को मजबूत बनाता है।
अल्पविराम कार्यक्रम के माध्यम से जीवन में आंतरिक आनंद के महत्व पर चर्चा की गईl सेशन में विभिन्न टूल्स के माध्यम से जीवन का लेखा-जोखा, हमारे रिश्ते, चिंता का दायरा, प्रभाव का दायरा और विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से जीवन में मानवीय मूल्यों के महत्व पर गहराई से सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ चर्चा कर एवं अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी/ सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश शर्मा, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, राज्य आनंद विभाग के निदेशक प्रवीण गंगराड़े, कार्यक्रम समन्वयक मनु दीक्षित एवं मास्टर ट्रेनर राजेंद्र असाटी, प्रदीप महतो, सीमा अग्निहोत्री और मुकेश करुरा उपस्थित थेl

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 जनवरी 26

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया।

rktvnews

जिलाधिकारी सारण ने स्वतंत्रता दिवस पर चौकीदार मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सहित आपदा आश्रित के बीच अनुग्रह राशि एवं जिले के इंटर व मैट्रिक के टॉपर छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment