RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने साइकिल तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)15 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के पहले देश भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली के साथ साइकिल रैली का आयोजन बुधवार को किया गया। हाजीपुर समाहरणालय से निकाली गई साइकिल रैली को जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने रवाना किया।
उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य जन जन तक देश प्रेम की भावना और राष्ट्र गौरव बढ़ाने के लिए आमजन को संदेश देना है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
रैली के दौरान मौजूद स्कूली विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए दिखाई दिए। जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, एडीएम (आपदा), एसडीएम, हाजीपुर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:मानव संग्रहालय में “माह का प्रादर्श-“निंगला पा-थोई: एक अनुष्ठानिक परिधान” का उद्घाटन ।

rktvnews

देवघर:जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की सड़क सुरक्षा की बैठक।

rktvnews

गाँधी दर्शन!

rktvnews

नफरत की राजनीति ने एकता अखंडता व समृद्धि की नीतियों के सामने टेके घुटने: इंद्रेश कुमार

rktvnews

वैशाली:जिला निबंधन कार्यालय में नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल।

rktvnews

Leave a Comment