RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

तीन कर्मियों का वनस्पति विभाग में हुआ योगदान!पढ़ाई की बढ़ेगी रफ्तार:प्रो विकास चंद्र

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 मई। माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के निर्देश पर महाराजा कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में तीन कर्मियों का योगदान हुआ।आज ,4 मई 2023 को पुनः अपना योगदान देने वालों में अशोक कुमार सिंह प्रयोगशाला प्रभारी , भरत सिंह प्रयोगशाला प्रभारी एवं अनिल कुमार सिंह भंडार पाल रहे। विभागाध्यक्ष प्रो विकास सुंदराने इन्हें विभाग में आसन ग्रहण कराया और सबको शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष शाह एनएसएस समन्वयक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रो रमेश चंद्र ने बताया कि विभागीय सदस्यों की कमी से पूर्णरूपेण विभाग चलाने में असुविधा रहती थी प्रायोगिक कक्षाएं चलाने में भी दिक्कत होती थी अब तीन लोगों के योगदान से विभाग सुचारू रूप से चलेगा और अध्यापन कार्यों में गति आएगी। वहीं डॉ विजेंद्र कुमार ने कहा कि अब विभाग में सारे कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे। डॉ राजेश कुमार ने आश्वासित किया,अब प्रायोगिक कार्य कक्षाएं बड़े पैमाने पर होंगे। डॉ रजनी चौधरी ने विश्वास जताया कि प्रायोगिक कक्षाओं के संचालन से विद्यार्थियों की उपस्थिति में बढ़ोतरी होगी वाह्य परीक्षक के रूप में डॉक्टर रितिका पांडे ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की । पुनः नियुक्त सदस्यों ने विभाग के पठन-पाठन के साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

Related posts

सरकार ने हरित हाइड्रोजन यौगिकों के व्यापार में तेजी लाने के उद्देश्य से भारत के लिए हरित अमोनिया और हरित मीथेनॉल मानकों की घोषणा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद : प्रचंड गर्मी के बावजूद झुकी नहीं महिलाओं की उम्मीदें।

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

सारण:समुदाय सहभागिता सप्ताह अंतर्गत राजेंद्र विद्या मन्दिर-सह-इंटर कॉलेज,मकेर में हुआ सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment