RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)18 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चार धाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आने वाले साल में भी चार धाम यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है। चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, पूर्णागिरी यात्रा सहित प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन हेतु आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर भी विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रवेश कर रहे प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमने श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर यात्रा संपन्न करवानी है। उन्होंने यात्रा को लेकर अधिकारियों को हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी छुट्टियों एवं वीकेंड के दृष्टिगत भी सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तराकाशी के जिलाधिकारी एवं प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु , सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय एवं विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना:बिहार का चुनाव परिणाम, उम्मीद और समझ से परे: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

नवादा:जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के सफल आयोजन हेतु बैठक।

rktvnews

सरकार 1 जून से संशोधित सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के अनुसार सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित करती है।

rktvnews

भोजपुर: महिला चौपाल में सोनाली सिंह ने सरकार की योजनाओं को बताया नकारा।

rktvnews

उज्जैन:पुलिस सेक्टर अधिकारी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान दें-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

Leave a Comment