RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:साइबर तहसील में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए : कलेक्टर

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)18 मई। साइबर तहसील में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने समस्त तहसीलदारों को दिए हैं। शनिवार को कलेक्टर श्री सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि साइबर तहसील में प्राप्त आवेदनों में तामिली और रिपोर्ट्स लंबित न रहें।
उन्होंने निर्देश दिए कि डिस्ट्रिक्ट कमांड एंड कंट्रोल रूम से पटवारियों को फोन लगाएं जाएं। यह देखे कि पटवारियों द्वारा अज्ञात नंबर से फोन उठाए जा रहे हैं या नहीं। साथ ही नामांतरण, बटवारा आदि राजस्व प्रकरणों में संबंधित पटवारी द्वारा किए गए कार्य की जानकारी भी ली जाए। कंट्रोल रूम से जिला अस्पताल में होने वाले रेफरल की भी निगरानी करें। संबंधित मरीज के परिजनों से दूरभाष पर उनके द्वारा अस्पताल से किए रेफर के कारण की भी जानकारी लें। ताकि अनावश्यक रेफर किए जाने की प्रवृति पर अंकुश लगाया जा सकें।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में 4 जून को होने वाली लोकसभा निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में लंबित शिकायतों की भी तहसीलवार समीक्षा की और प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे सहित सभी एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

देवघर:होली का त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारें के साथ मनायें : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने बेलपत्र, करंज और नीम के पौधे लगाए

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 14 अगस्त को शहीद कवि कैलाश के गांव जाकर करेंगे मिट्टी एकत्रित!आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस परिचर्चा में होंगे शामिल।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दिल्ली में दो दिवसीय अ. भा. वेद विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ।

rktvnews

13 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment