RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

नवादा:जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के सफल आयोजन हेतु बैठक।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)22 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई।
इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन 02, 03 एवं 04 सितम्बर 2024 को हरिश्चन्द्र स्टेडियम, नवादा में कराने का निर्णय लिया गया है। नामांकण कराने के लिए 27 से 31 अगस्त 2024 तक हरिश्चन्द्र स्टेडियम में निर्धारित किया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नामांकन के लिए सभी स्कूलों के खिलाड़ियों को सूचित करें ताकि ससमय खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए भाग ले सके। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित प्रखंडों के विद्यालयों के खिलाड़ियों की सूची तैयार कर चयनित किये गए खिलाड़ियों का रिहल्सल कराकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक के समीक्षा के उपरांत चयनित खिलाड़ियों की सूची भेजना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया की हरिश्चन्द्र स्टेडियम स्थित खेल भवन में बोर्ड लगाने के साथ-साथ अन्य तैयारियां पूरी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि खेल भवन में विभागीय अधिसूचना भी प्रदर्शित करें ताकि खिलाड़ियों को खेल से संबंधित जानकारी एवं योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों का चयन 14 वर्ष, 17 वर्ष तथा 19 वर्ष की श्रेणीयों में करेंगे। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा को निर्देश दिया कि हरिश्चन्द्र स्टेडियम में जल जमाव का निकासी जल्द से जल्द करेंगे एवं मोबाईल शौचालय की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
खेल में भाग लेने वाले लेने की पात्रता खिलाड़ी बिहार राज्य अन्तर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालय के नियमित छात्र होना अनिवार्य है। योग्यता प्रमाण पत्र के साथ सक्षम प्राधिकार से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विगत वर्ष उत्तीर्ण परीक्षा का अभिप्रमाणित अंक पत्र तथा विद्यालय के उपस्थिति पंजी की छायाप्रति संलग्न कराना अनिवार्य होगा। खेल प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगिता स्थल पर शुद्ध पेयजल, अस्थायी शौचालय, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं सहित आयोजन समिति के द्वारा की जायेगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 24 मार्च 26

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया।

rktvnews

भोजपुर:विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे गीधा मे सैकड़ों लोगो के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया।

rktvnews

किशनगंज: 72 घंटो के अंदर पोलिंग ऑफिसर के निधन पर परिजनों को मिला 15 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन पर विजेता को दिया गया ट्राफी।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment