RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:डुमरांव विधायक ने सुदामा प्रसाद के पक्ष में चलाया जनसम्पर्क अभियान, कहा – मोदी सरकार के दिन पूरे, आरके सिंह की हवा खराब😳

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई।भाकपा(माले)के युवा नेता और डुमरांव के विधायक डॉ. अजित कुशवाहा ने आज बड़हरा के रामसागर, सोहरा, नारागदा, कायमनगर, गलचौर, बभनगांवां, सरैया आदि गांवों मे जनसंपर्क करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के शासन काल में छात्र-नौजवानों पर जबरदस्त हमलें हुये हैं। उन्होंने 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया लेकिन लाखों लोगों की नौकरियां छीन लीं। शैक्षणिक संस्थानों की फीस में बेतहाशा वृद्धि कर गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने देश के संविधान और लोकतंत्र ही नहीं अर्थव्यवस्था को भी संकट में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा और एनडीए बिहार में पूरी तरह हताशा में है। जनता ने बदलाव का मिजाज बना लिया है। तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे नरेंद्र मोदी के दिन पूरे हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि इंडिया प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को जनता के हर हिस्से का व्यापक समर्थन मिल रहा है जबकि भाजपा सांसद -मंत्री क्षेत्र के विकास पर सवालों का सामना कर रहे है। उनकी हवा खराब हो गई है और वे भाकपा(माले) के खिलाफ़ गलतबयानी करते फिर रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जाहिर किया कि बड़हरा की जनता भाकपा(माले) के साथ चलते हुए केंद्र की सत्ता से तानाशाह मोदी को उखाड़ फेंकने और देश के संविधान, लोकतंत्र और अपने हक-अधिकार को बचाने के लिए अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेगी।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

उज्जैन:रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं संकल्प है लाड़ली बहनों की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब आरा अपूर्व एवं आरा आरण्य का संयुक्त पद ग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

“प्रयास एक कोशिश बदलाव” संस्था का प्रथम स्थापना दिवस संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़:जंगल ने तुम्हें सलाम भेजा है : मुकेश चंद्राकर के लिए पूनम वासम की चिट्ठी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 16 मार्च 23-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment