RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार से एक एक कर सभी महादलित टोलों में होगा विशेष विकास शिविर का अयोजन।

महादलित टोलों में विकास योजनाओं के अध्ययन एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगेगा विशेष विकास शिविर।

शिविर के सफल अयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTV NEWS/छपरा( सारण) 18 अप्रैल।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस आयोजन का उद्देश्य उन टोलों में विकास योजनाओं का अध्ययन, वंचित एवं पात्र लोगों को लाभ दिलाना तथा लोगों की आकांक्षाओं को जानना है। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 तरह की योजनाओं/सेवाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिया जाना है।
इसकी शुरुआत 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सदर छपरा प्रखंड के तेनुआ पंचायत महतो मुसहरी महादलित टोला में हो चुकी है।
इस अभियान के तहत शनिवार (19 अप्रैल) से सभी महादलित टोलों में एक-एक कर शिविर का अयोजन किया जायेगा।शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा। प्रत्येक महादलित टोले के लिये एक नोडल अधिकारी रहेंगे। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रखंड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी अमन समीर ने आज सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर के सफल आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी जुड़े थे।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

rktvnews

सारण:विशिष्ट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के राजनीतिक कार्यकलाप में शामिल होने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी।

rktvnews

भ्रष्ट्राचार के एक और खुर

rktvnews

भोजपुर:मोक्षदायिनी है श्रीमद्भागवत की कथा: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

दरभंगा:रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु स्टेकहोल्डर्स के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोपाल:कृषि वर्ष-2026 में “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के लक्ष्य को करें साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment