RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड) 30 जनवरी।जिले में आगामी वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षाओं का सफल आयोजन प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं केंद्राधीक्षकों के आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए कुल 38 परीक्षा केंद्रों पर 17,613 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्रों पर कला संकाय के 8,846, विज्ञान संकाय के 2,991 तथा वाणिज्य संकाय के 138, कुल 11,975 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, बेंच-डेस्क, शौचालय एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी, दंडाधिकारी एवं कर्मियों को पहचान पत्र के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परीक्षार्थी का पारिवारिक सदस्य या निकट संबंधी परीक्षा ड्यूटी में तैनात न हो। साथ ही परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू की गई है तथा प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ से समाप्ति तक केंद्र परिसर में सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि परीक्षाएं पारदर्शी, मर्यादित एवं नकल-मुक्त वातावरण में संपन्न हों।
बताया गया कि जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 दिनांक 03 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक) तथा इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) दिनांक 03 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक) आयोजित की जाएगी।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा,, सभी परीक्षा केंद्राधीक्षक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अखंड ज्योति ने नेत्र देखभाल में क्रांति लाने के लिए विजन 2030 किया लॉन्च।

rktvnews

एक शानदार हड़ताल के असर में निहित संदेश और सबक।

rktvnews

भोजपुर: जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम को ले की गई छापेमारी,50 लाख का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

आरा शहरी क्षेत्र के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी 69 वी संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक देखा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में सी एच सी बागपत का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment