RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कारपोरेट-महाजनी लूट को छुपाने के लिए नरेंद्र मोदी ने छेड़ा मंगलसूत्र का राग, माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

ऐपवा नेताओं ने आरा संसदीय क्षेत्र में आज भी किया जोरदार चुनाव प्रचार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई।ऐपवा महासचिव मीना तिवारी और अन्य महिला नेताओं ने आज भी आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और अगिआंव विधानसभा प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन के पक्ष में जोरदार प्रचार अभियान चलाया।
ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने आज बिहिया प्रखंड के घाघा, कुंवरदह, कल्याणपुर, पिपरा जगदीश और दोघरा गांवों में महिलाओं की बैठकों को संबोधित किया। जसम की नेता समता राय भी उनके साथ थीं।
महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मीना तिवारी ने कहा कि चुनाव में बुरी तरह हार रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर महिलाओं का मंगलसूत्र चुराने जैसे घटिया आरोप लगाने की कोशिश की। ऐसा कहकर वे अपने दस वर्षों के राज में हुए कारपोरेट लूट और महिला अत्याचार की घटनाओं पर पर्दा डालने की बेशर्म व नाकाम कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी राज में महिलाएं गरीबी और बेरोजगारी के दलदल में धँसती गयी हैं। पंजाब से बिहार तक और गांव से लेकर शहर तक माइक्रो फायनेंस कम्पनियों के जाल में फंसी महिलाएं पूरे परिवार समेत खुदकुशी करने को बाध्य हुई हैं।उन्होंने कहा कि मोदी राज में महिलाएं असुरक्षित, अधिकारहीन और हर तरह से कमजोर हुई हैं यह अबतक प्रकाशित सारे आंकड़ों से साबित होता है। देश में जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो उनसे छीने गए सारे अधिकार वापस लौटाए जाएंगे।
आरा के बलब्तरा और बड़की सिंगही में ऐपवा नेता संगीता सिंह, शोभा मंडल और कलावती के नेतृत्व में महिलाओं की बैठक आयोजित कर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की।

Related posts

गिरीडीह:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन।

rktvnews

बार एसोसिएशन लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में बाधा डाल रही है’ : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय, पुरी की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

“नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस” पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश।

rktvnews

राजस्थान की स्कूलों में सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment