RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बक्सर:अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बक्सर जिलें में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

बक्सर/बिहार 21 जनवरी।22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित राम जन्म भूमि पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजित कार्यक्रम को लेकर बक्सर जिलें में विधि व्यवस्था संधारण हेतु आज 21 जनवरी को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
सम्मानित शांति समिति के सदस्यों ने जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष अपने सुझावों को रखा।
जुलूस के संबंध में निर्देश दिया कि सक्षम प्राधिकार से अनुमति अनिवार्य है।
सभी जुलूस का सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही जुलूस की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराने हेतु भी निर्देश दिया गया।
सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थान पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर ने संबंधित सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ले।
अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष को डीजे संचालकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराव, सभी थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था/विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमणशील रहते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
उक्त अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर 96 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 02 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 02 क्यूआरटी टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है।
बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: 06 मार्च को पटना चलने और अधिकार मांगने का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद, हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस : मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर ने किया सघन जनसम्पर्क।

rktvnews

13 जून को पटना में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि समारोह को आयोजित करेगा राष्ट्रीय वैश्य महासभा।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव : परंपराओं को कर रहा जीवंत।

rktvnews

Leave a Comment