RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

तेज़प्रताप के सपने में आये मुलायम

पटना/बिहार(रवि शेखर प्रकाश) वन और पर्यावरण मंत्री तेज़ प्रताप यादव आज अपने विभागीय दफ्तर जाते हुए पटना के सडकों पर साईकिल चलाते हुए नज़र आये ।कभी लालू यादव भी साईकिल से विधानसभा जाया करते थे ।बहुत सारे नेता है जो कभी -कभी साईकिल की सवारी करते नजर आते है ।खैर खबर साईकिल सवारी की नहीं है।खबर महत्वपूर्ण इसलिये हो गई की देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और वायू मंडल में फैलते प्रदूषण से जनमानस की सांसे घुट रही है।
मंत्री जी से पुछा गया की आप आज साईकिल से क्यों जा रहे है ? मंत्री तेज प्रताप यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा की मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आये थे ,बोले साईकिल चलाव सेहत ठीक रहेगा ,साईकिल समाजवादी पार्टी का सिम्बल है सो फंतासी का जिक्र किया ।मंत्री जी ने कहा ‘हम वन और पर्यावरण विभाग के मंत्री है।”पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो साईकिल चलाईये ,सेहत के साथ-साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा ।पैट्रोल और डीजल के बढ़ती दामों के झंझटों से मुक्ति भी मिलेगी ।माननीय मंत्री जी संदेश तो अच्छा दे गये अब इसपर पहल कब होगी ?

Related posts

गोपालगंज:डीएम की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर के जगदरा गांव में पारंपरिक और प्राकृतिक रूप से मनाई गई होली।

rktvnews

26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में होगी हम की बड़ी जनसभा:- प्रफुल्ल चंद्रा

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष तिरुपति में संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

इंदौर के खातीपुरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : गंदगी के बीच तिल एवं गजक बनते पाए जाने पर फैक्ट्री में खाद्य कारोबार कराया गया बंद।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: अपशिष्ट प्लास्टिक का निपटान,जीविका बनेगी पहचान।

rktvnews

Leave a Comment