RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : मजदूर की बेटी आई टाॅपर लिस्ट मे! शाहपुर की तान्या को इंटरमीडिएट की परीक्षा मे मिला 91.6 प्रतिशत! बढ़ाया परिवार का मान सम्मान

शाहपुर की तान्या कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा मे पाया अव्वल नंबर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 मार्च। इंटरमीडिएट की परीक्षा मे भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के एक मजदूर की लड़की ने भोजपुर जिला के टॉपर लिस्ट मे अपना नाम दर्ज कराया है। शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय की छात्रा तान्या कुमारी ने इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2026 मे कला संकाय मे 91.6 प्रतिशत अंक लाकर अपना, अपने विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। तान्या कुमारी का नाम जिला टॉपर की सूची मे शामिल है। तान्या के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। एक मजदूर की बेटी ने गरीबी मे पढ़कर इंटरमीडिएट की परीक्षा मे शानदार प्रदर्शन कर अपना और अपने परिवार का सिर गर्व से ऊॅचा किया है। तान्या की कामयाबी सर चढ़कर बोल रही है। तान्या कुमारी के पिता का नाम इंद्रमणि कांत राम और माता का नाम फूला देवी है। इंद्रमणि कांत राम शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के निवासी हैं। वे प्रतिदिन मजदूरी करके परिवार के आठ सदस्यों का पालन पोषण करते हैं। तान्या कुमारी बीपीएससी की परीक्षा मे उतीर्ण हो कर बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनना चाहती है। तान्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई के साथ गुरुजनों को दिया है। तान्या की इस सफलता पर वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार राज ने बधाई दिया है।

Related posts

भोजपुर:प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर एवं मिल्की भेलाई के सौजन्य से FLN सह TLM मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

जमेशदपुर:आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें।

rktvnews

भोजपुर:रमेश यादव बाक्सिंग अंडर-14 के चयनित खिलाड़ियों को देंगे प्रशिक्षण।

rktvnews

हम अपने देश में बहुत जल्दी, बिना कोई सवाल पूछे, किसी को भी आदर्श मान लेते हैं और उसे किसी का भी प्रतीक बना देते हैः उपराष्ट्रपति

rktvnews

शासन सचिव ने किया स्टेट सेंट्रल लाईब्रेरी का निरीक्षण रीडर्स फ्रेंडली माहौल और व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment