RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पूर्वी चंपारण:इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)24 मार्च।मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रक्सौल के कॉन्फ्रेंस हाल में आज इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे टीम की पहली बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में इंडियन साइड से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बैठक में भाग लिए वहीं नेपाल की तरफ से सीमावर्ती जिले सिराहा, धनुषा, माहोतरी, सरलाही, सप्तरी, रौनाहट, बारा, परसा और चितवन के चीफ डिस्टिक ऑफीसर (सीडीओ)बैठक में भाग लिए।
बैठक में भारतीय शिष्ट मंडल का नेतृत्व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया वहीं नेपाल की तरफ से सिराहा जिले के सीडीओ सुरेंद्र पौडेल ने नेपाल के शिष्ट मंडल का नेतृत्व किया।
बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा शिष्ट मंडल के सभी पदाधिकारी गण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक के निर्धारित बिंदुओं को एक-एक कर रखा गया एवं सभी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 7 th बाउंड्री वर्किंग ग्रुप के मैंडेट एवं 12th सर्वे ऑफिशियल कमेटी के रिकमेंडेशन के अनुसार फील्ड सर्वे टीम (FST) को कार्य करना है।
आज की बैठक में रिपेयरिंग आफ बाउंड्री पिलर्स, कंस्ट्रक्शन ऑफ बाउंड्री पिलर्स, रीलोकेशन ऑफ मिसिंग पिलर्स, रिकंस्ट्रक्शन ऑफ डैमेज पिलर्स, लार्ज स्केल मैपिंग यूजिंग UAV in the region और प्रिपरेशन ऑफ़ इंडो नेपाल बाउंड्री रेफरेंस फ्रेम के विषय पर सहमति बनी।

Related posts

सारण:सोनपुर मेला के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना:गुणवत्तापूर्ण और मूल्यवान जीवन के अप्रतिम आदर्श थे ‘जगतबंधु’ : डॉ सुलभ

rktvnews

खैरागढ़:राजा-रानी की दानशीलता को स्मरण कर विश्वविद्यालय का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

आमने-सामने!

rktvnews

उज्जैन:भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर संभागायुक्त ने संभाला धार्मिक न्यास,धर्मस्व एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालक का प्रभार।

rktvnews

देवघर :महाशिवरात्री पर शिवबारात को भव्य और अलौकिक बनाने का किया गया है प्रयासःउपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment