RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग/तपेदिक/टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता की सराहना की है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि “मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि क्षय रोग से उत्पन्न वैश्विक चुनौती के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि “तपेदिक आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जिससे विश्व में लाखों लोग प्रभावित हैं। भारत में टीबी मुक्त भारत अभियान ने इसके शीघ्र निदान को बढ़ावा देने, निशुल्‍क उपचार सुनिश्चित करने, पोषण संबंधी सहायता सुदृढ़ करने और रोगी देखभाल सुधार में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह हमारे साझा संकल्पों और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की शक्ति को रेखांकित करती है।”
राष्ट्रपति ने सभी हितधारकों का आह्वान किया कि वे सामूहिक संकल्प के साथ मिलकर क्षय रोग/तपेदिक/टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए काम करें।

Related posts

मन को साधने की सहज साधना पद्धति है इस्सयोग : माँ विजया

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

झारखंड:गढ़वा डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

भोजपुर: क्षत्रिय कल्याण संघ ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment