RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों में सोलराइजेशन तेज करने का निर्देश।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)25 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह,की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे लोन आवेदन से जुड़ी समस्याएं, मॉडल सोलर विलेज, तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता, हाजीपुर एवं महुआ प्रमंडल द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान 1 किलोवाट, 2 किलोवाट, 3 किलोवाट तथा उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।
बैठक में योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की समीक्षा की गई, विशेष रूप से बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्गदर्शिका के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस योजना के तहत वैशाली जिला के सभी 278 पंचायतों एवं सभी नगर निकायों में सोलराइजेशन का कार्य तेज गति से किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करें तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को योजना से जोड़ें।
बैठक में योजना के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने भी निर्देश दिया कि पर्याप्त रूफटॉप क्षेत्रफल वाले मकानों का सर्वे कर वहां योजना के लाभ की जानकारी व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से दी जाए। इस पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नोडल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर योजना को मिशन मोड में लागू करें, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इस योजना से लाभान्वित हो सकें और वैशाली जिले को सोलराइजेशन के क्षेत्र में एक मॉडल जिला बनाया जा सके।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:एलपीजी बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन।

rktvnews

बिहार:दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी।

rktvnews

बिहार : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का किया औपचारिक विमोचन।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर चयनित कुल 5353 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

Leave a Comment