RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सशस्त्र सेना झण्डा निधि में पटेल मोटर्स के संस्थापक ने दिया 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 मार्च। पटेल मोटर्स इंदौर के संस्थापक वल्लभ भाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2025-26 में 1 लाख 51 हजार की सहयोग राशि दान स्वरुप प्रदान की है। यह दान राशि पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास में राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा उपयोग में ली जाती है। इस सराहनीय योगदान के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चंद्र मालवीय (से.नि.) ने पूर्व सैनिको, वीर नारीओं एवं उनके आश्रित परिवारों की और से वल्लभ भाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता प्रकट की है।
वल्लभ भाई पटेल द्वारा विगत 06 वर्षों से लगातार सशस्त्र सेना झण्डा निधि में 1 लाख से अधिक की धनराशि का योगदान दिया गया हैं, जिसके फलस्वरूप लगातार पिछले पांच वर्षों से महामहिम राज्यपाल, मध्य प्रदेश द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं पुनः इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस में योगदान हेतु राज्यपाल द्वारा अप्रैल 2026 में लोकभवन में आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में वल्लभ भाई पटेल को सम्मानित किया जायेगा।

Related posts

उज्जैन:श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के गायन व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

मधुवन” का गुरु वंदना अलंकरण समारोह संपन्न!लोक कभी मरता नहीं, वह अपनी सनातन परंपराओं में सदैव जिंदा रहता है:पं. सुरेश तांतेड

rktvnews

ग्वालियर:वर्ष 2024 का जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान यश मालवीय को, ग्वालियर में होगा समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की।

rktvnews

बिहार में जदयू की ऐतिहासिक जीत से मध्य प्रदेश जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह, जबलपुर में मनाया गया जश्न।

rktvnews

बक्सर:अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला पदाधिकारी द्वारा वृद्धजनों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment