RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम की अध्यक्षता में हाजीपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)25 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में हाजीपुर शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस आपूर्ति हेतु क्रियान्वित शहरी गैस वितरण परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति, उपभोक्ता कनेक्शन, गैस आपूर्ति तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य निरंतर गैस आपूर्ति, सुरक्षा, स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना तथा स्थान की बचत सुनिश्चित करना है। कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई कि हाजीपुर शहर में कुल 1492 निबंधन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 632 मीटर अधिष्ठापित किए जा चुके हैं तथा 203 उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
जिला पदाधिकारी ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद हाजीपुर को निर्देश दिया कि जिन 429 उपभोक्ताओं के यहां मीटर अधिष्ठापित है लेकिन गैस आपूर्ति प्रारंभ नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र गैस आपूर्ति से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
साथ ही जिला पदाधिकारी ने बियाडा क्षेत्र में अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयों को इस परियोजना से जोड़ने हेतु महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र वैशाली तथा उप महाप्रबंधक, बियाडा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नगर परिषद हाजीपुर के सभी वार्ड पार्षदों के सहयोग से वार्ड सभाओं का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन दिलाया जाए तथा कम से कम 15000 कनेक्शन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए यथाशीघ्र परियोजना से संबंधित कार्य पूर्ण करें तथा इस योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
बैठक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ मैनेजर अनिश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पाइप्ड नेचुरल गैस आपूर्ति से लोगों को सुरक्षित, सस्ती एवं निरंतर गैस उपलब्ध होगी तथा गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

Related posts

प्रीति अदाणी ने दिया स्किल इंडिया का मंत्र।

rktvnews

भोजपुर:पीएम श्री विद्यालय योजना में शिक्षक संघ ने अनियमितता का लगाया आरोप,डीईओ को ज्ञापन।

rktvnews

पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षाविद् ओम प्रकाश मिश्र।

rktvnews

पटना:मास्टर ट्रेनर्स के लिए दो-दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ ।

rktvnews

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ(गोपगुट) की अहम बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment