RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्वाची पदाधिकारी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र-सह-अपर समाहर्ता ने सभी सेक्टर अधिकारियों संग की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।निर्वाची पदाधिकारी-193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र-सह-अपर समाहर्ता भोजपुर ने सभी सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की समुचित जांच करने, मतदाता सुविधा केंद्रों की तैयारी, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदान केंद्रों की सुगम पहुंच, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अपर समाहर्ता भोजपुर ने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Related posts

आईआईएचआर, बेंगलुरू के राष्ट्रीय बागवानी मेले का केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुएनसांग, नगालैंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गये कार्य की सराहना की।

rktvnews

गया:जुलाई में गृह भ्रमण कर 3644 नवताज शिशु के स्वास्थ्य की हुई देखभाल।

rktvnews

मुख्य समारोह स्थल बागीटांड़ स्टेडियम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने झंडा फहराया!उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी हुए सम्मानित।

rktvnews

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव जा पीड़ित परिजनों से की मुलाकात! राजद के चहेते दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम और नीतीश बने मूकदर्शक:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment