RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)25 मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से डोजरिंग की जाए तथा सुदूर एवं दुर्गम इलाकों में ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए। विशेष रूप से शिकारीपाड़ा एवं गोपीकांदर प्रखंडों में सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जिन अवैध खदानों को डोजरिंग के माध्यम से ध्वस्त किया गया है, उन स्थलों की वर्तमान स्थिति का स्थल निरीक्षण कर फोटो सहित विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित किया जाए। साथ ही अवैध खदानों की पहचान कर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले के सभी प्रखंडों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। 24 फरवरी 2026 से 24 मार्च 2026 तक जिला खनन पदाधिकारी द्वारा कुल 90 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 12 वाहनों से जुर्माना वसूला गया तथा 2 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 78 वाहनों की जांच कर 19 वाहनों से जुर्माना वसूला गया।
उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लीज क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार का खनन करने वालों चिन्हित कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने काठीकुंड, गोपीकांदर एवं रानेश्वर प्रखंडों में वाहन जांच और अधिक सघन करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:योगाचार्य नंदकिशोर सोनी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुस्तक भेंट की।

rktvnews

देवघर:प्राचीन, अनोखा और अलौकिक है बाबा मंदिर में बेलपत्र प्रदशर्नी का आयोजन: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

गढवा:उपायुक्त ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक कर दिया आवश्यक दिशा-निदेश।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट- लोगों में भारी उत्साह के चलते वीडियो कॉन्टेस्ट को 5 सितंबर तक बढ़ाया – राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो अपलोड कर आमजन प्रतिदिन जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने व्यापक रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment