
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 दिसंबर।एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला, अमरपुरी बाली सोनवर्षा में आज विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन किया गया।
आज की प्रदर्शनी सह बाल मेला का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि राणा प्रताप सिंह वरिष्ठ लोक अभयोजक सिविल कोर्ट आरा, सोनवर्षा थाना प्रभारी संतोष कुमार, आरा के कर्नल राणा प्रताप सिंह, गुरु गोविंद सिंह कॉलेज पटना के पूर्व प्रोफेसर अवध बिहारी सिंह चारिणी एवं विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अतिथियों का स्वागत सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक डॉक्टर नंद कुमार सिंह के द्वारा सभी आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर, माला पहनाकर,स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया ।
आज की प्रदर्शनी एमडीजे पब्लिक स्कूल एवं एमडीजे गर्ल्स पब्लिक स्कूल दोनों विद्यालयों का संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक स्वचालित मॉडल्स,प्रोजेक्ट्स इत्यादि बनाए थे जिनमें चंद्रयान-3 एफिल टावर, सोलर कार, नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट, अलजेब्रिक एक्सप्रेशंस, सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी, लेयर्स ऑफ़ द अर्थ, डीएनए मॉडल, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, जिओ स्टेशनरी सेटेलाइट, हमारा भारत देश, द ग्लिंप्स ऑफ़ इंडिया
, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, चिड़िया घर, ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ जॉन मिल्टन, कार्बन प्यूरिफिकेशन, श्रीराम टेंपल, केदारनाथ मंदिर, पैरेलल एंड सीरीज कनेक्शन, भारतीय ग्रामीण संस्कृति, एटीएम मशीन, हाइड्रोलिक ब्रिज, विंड मिल, जेसीबी, नेटवर्किंग टावर सिस्टम, झांसी की रानी, एडवांस वाटर मैनेजमेंट, एयर प्रेशर कंट्रोल सिस्टम, ट्रैफिक लाइट, किडनी मॉडल, लंग्स मॉडल, 3D होलोग्राम एवं कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सहित कुल सात सौ प्रकार के मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किया गया।
बाल मेले में भी छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों प्रकार के फूड स्टाल लगाए गए थे जिसमें ब्रेड पकोड़ा, पानीपुरी, चाट, समोसा, इडली, डोसा, झलमुरी, मंचूरियन, मोमोज, मालपुआ, टी स्टॉल, स्नेक्स एवं नमकीन इत्यादि की दुकान लगाई गई थी जो कि बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से तैयार किया था।
इस विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेले में उपस्थित सभी आगत अतिथियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर बच्चों की बनाई हुई कलाकृतियां, मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स इत्यादि की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके फूड स्टॉल पर भी जाकर उनके द्वारा बनाए गए सभी जायकेदार आइटमों का आनंद लिया एवं उनकी प्रशंसा की।
मेले में उपस्थित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी मेला भ्रमण करते हुए बच्चों द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को देखकर मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सके।
सभी ने इन बच्चों की प्रतिभा को देखकर बहुत खुशी व्यक्त करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारे विद्यालय का 16वां विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला है जिसमें हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियां, मॉडल्स,प्रोजेक्ट्स इत्यादि बनाने का काम किया है जिसे देखकर निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि एक दिन यही बच्चे अपने जीवन में एक असीम ऊंचाई तक जाकर अपने कैरियर के साथ-साथ अपने माता-पिता गुरुजनों के नाम रौशन करने के साथ साथ देश के भविष्य को भी उज्जवल बनाने का काम करेंगे।
आज इस प्रदर्शनी में जिस प्रकार से इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया है इसमें हमारे विद्यालय में पढाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अमूल्य योगदान है जिन्होंने पठन-पाठन के साथ-साथ अपने अथक मेहनत एवं कौशल के बल पर अन्य सभी सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी बच्चों को पारंगत बनाने का काम किया है।
इसमें हमारे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का भी योगदान अमूल्य है। इसके लिए मैं हृदय से सभी का आभार प्रकट करता हूं एवं धन्यवाद देता हूं साथ ही साथ मैं बच्चों को हमेशा इस बात के लिए प्रेरित करता हूं की उठो, जागो और संघर्ष करो और तब तक नहीं रुको जब तक अपने मंजिल को प्राप्त नहीं कर लो।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में एमडीजे पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के सभी छात्र-छात्राओं तथा एमडीजे गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया था
जिसमें अमन कुमार कक्षा 10, विकास गिरी कक्षा 10, रामाशंकर कक्षा 9, युवराज कुमार कक्षा 9, अनुराग कुमार कक्षा 8, रागिनी कुमारी कक्षा 8, अनन्या कुमारी कक्षा 8, आशिया प्रवीण कक्षा 8, अंकित कुमार कक्षा 7, नेहा, कुमारी कक्षा 7, अनुभव कुमार कक्षा 7, गर्ल्स स्कूल की छात्राओं में हर्षिता कुमारी कक्षा 8, ऋषिका कुमारी कक्षा 8, रूपाली कक्षा 8, श्वेता कुमारी कक्षा 8, आकांक्षा कक्षा 7, लवली कुमारी कक्षा 7, प्रियंका कुमारी कक्षा 7, नव्या कुमारी कक्षा 2 इत्यादि छात्र का नाम प्रमुख है।
इस प्रदर्शनी सह बाल मेले को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ ए के घोष, गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य सुमति सिंह तथा विद्यालय के समस्त शैक्षिणक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ की भूमिका अहम रही।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने किया। मौके पर समस्त शैक्षिणक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।
