RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से भटक गए हैं राजनेता : फौजी राजेश निराला यादव

पटना/बिहार 17 फरवरी।आज हम गुट के नेताओं द्वारा पुनाईचक पटना में भारत रत्न जननायक स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर की 36 वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित की गई । हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी राजेश निराला यादव ने कहा कि जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर सादगी के प्रतीक थे। उनका व्यक्तित्व सामाजिक तौर पर दूसरे के विकास को ध्यान में रखकर होता था। वह कभी अपने लिए नहीं सोचते थे, आज के परिवेश में राजनीतिक परिपेक्ष में जो उनके अनुयाई रहे आज सत्ता में है लेकिन वह अपने लिए जी रहे हैं उनका जीवन जनता की विकास और उसके उत्थान के प्रति निष्ठा कम अपने और अपने परिवार के प्रति निष्ठा ज्यादा दिखाई देती है। उन्होंने कहा की कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेंगे।
हम गुटके राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज की राजनीति में परिवारवाद एक कैंसर की बीमारी से कम खतरनाक नहीं । राष्ट्र राज्यहित में परिवारवाद वंशवाद पर रोक लगनी चाहिए ।जननायक करपूरी ठाकुर के सिद्धांतों को अपनाकर ही हम गरीब के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में विकास कर ही विश्व गुरु के सपने को साकार कर सकते हैं।
इस अवसर पर अनुज वर्मा, मनोज यादव, राम चौहान, श्याम सुंदर प्रसाद, राम बहादुर यादव, संतोष यादव, रामनाथ गिरी, अजय पासवान, रामनरेश ठाकुर आदि नेताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें।

Related posts

सफलता के लिए दीक्षांत शपथ का आचरण में 365 दिन पालन जरूरी!भावी जीवन में ज्ञान के लिए निरंतर करें प्रयास : राज्यपाल

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर ढ़ंग से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:रतन टाटा के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पेट के ऊपरी भाग में दर्द पर प्रमुख चिकित्सको ने सेमिनार विचार किए साझा।

rktvnews

वाराणसी:नमो घाट पर काशी की काष्ठ-कला की अनूठी छटा।

rktvnews

भोजपुर:आरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं ट्रेनों के ठहराव को लेकर जीएम को दिया 12 सूत्री मांग पत्र।

rktvnews

Leave a Comment