RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए प्रधान चुनाव कार्यालय मे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 14 मई।आज आरा लोकसभा एनडीए प्रधान चुनाव कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे भाजपा के वरिष्ठतम नेता,पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को श्रद्धांजलि हेतु शोक सभा सह श्रद्दांजलि सभा का आयोजन किया गया।
एनडीए प्रधान चुनाव कार्यालय मे भाजपा नेता सुशील मोदी के तैलीय चित्र पर उपस्थित आरा लोकसभा एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,विधानपार्षद जीवन कुमार सहित सभी जिला पदाधिकारी, नेतागण,कार्यकर्ता और समर्थक आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया।शोकसभा के दौरान दिवंगत नेता की याद मे दो मिनट का मौन रखा गया।
उक्त अवसर पर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सुशील कुमार मोदी को बिहार प्रदेश का सबसे जानदार नेता बताया और कहा कि सुशील जी सभी को एक साथ ले कर चलने वाले नेता थे। उनका बिहार मे भाजपा की मजबुती मे सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन से एक अध्याय की समाप्ति हो गई।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अपने दिवगंत नेता को बिहार भाजपा का पुरोधा नेता बताते हुए कहा कि सुशील मोदी हम सभी कार्यकताओ के आदर्श थे।उनसे सभी को बहुत कुछ सिखने को मिलता था। वो कार्यकर्ताओं के हमेशा सुख-दुख मे साथ देते थे।वे विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा से जुड़े रहे और पार्टी को ऊँचाई प्रदान की। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
वहीं विधानपार्षद जीवन कुमार ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुशील मोदी बिहार भाजपा ही नही देश के महान नेता और अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे।उन्ही के सानिध्य मे हम सभी ने राजनीति मे कदम रखा।
कार्यक्रम मे ईं धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, कौशल यादव,मीरा यादव,राकेश सिंह,संतोष चंद्रवंशी, शंभु चौरसिया,सीडी शर्मा,अरविंद पांडेय,नवीन प्रकाश,संजय कुमार सिंह,कामेश्वर प्रसाद सिंह,अशोक शर्मा,रामदिनेश यादव,ममता सिंह,राहुल सिंह,शालिनी सिंह,सुरभि, अजय गुप्ता,राकेश कुमार पुतुल,अशोक सिंह,अजय सिंह,संजय तिवारी,विशाल सिंह आदि नेतागण,कार्यकर्ता और समर्थक थे।

Related posts

इंदौर में एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे सर्वसुविधायुक्त एवं वातानुकूलित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल दिसम्बर माह में होगा शुरू – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना: गेहूं की कालाबाजारी को ले नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी।

rktvnews

उड़ान देखना है देख सोने का!!!

rktvnews

भोजपुर:प्रभु का अवतार दुष्टों के मारने हेतु नहीं,भक्तों की रक्षा व धर्म की स्थापना के लिए : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

भाषा विभाग के सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी का चार दिवसीय दौरा।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रवादी मंच के बैनर तले निकाला गया तिरंगा शौर्य यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment