RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:तरारी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा – माले जिला स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )18 अक्टूबर।भाकपा – माले जिला कार्यालय में जिला स्थाई समिति की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 13 नवम्बर को होने वाले तरारी विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में एक – एक बूथ पर नौजवानों को जिम्मेदारी दी गई। छात्र – नौजवान, महिलाओं की ठीम का गठन किया गया जो गांव – गांव में बैठक कर लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफ़ाश करते हुए भाकपा माले उम्मीदवार के पक्ष में गोलबंद करेंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि कॉमरेड कुणाल, राज्य सचिव, बिहार, स्वदेश भट्टाचार्य- पोलित ब्यूरो सदस्य, मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव, संतोष सहर, लोकयुद्ध सम्पदाक व केंद्रीय कमिटी सदस्य, सुदामा प्रसाद आरा सांसद, मनोज मंज़िल केंद्रीय कमिटी सदस्य, राजू यादव केंद्रीय कमिटी सदस्य, शिवप्रकाश रंजन अगिआंव विधायक, इंदु सिंह ऐपवा जिला सचिव, चन्द्रदीप सिंह पीरो प्रखण्ड सचिव, सहित सभी सदस्य शामिल थे।
बैठक में निर्णय लिया गया की चुनाव में दलित–गरीबों–महिलाओं पर जारी सामंती हिंसा, भूमिहीनों के लिए आवासीय जमीन व पक्का मकान, स्मार्ट मीटर पर रोक, सभी लोगों की जमीन के कागजात दुरुस्त नहीं होने तक सर्वे पर रोक, स्कीम वर्कर के लिए न्यूनतम मजदूरी, बाढ़ का स्थाई निदान, आरक्षण वृद्धि को 9 वीं अनुसूची में शामिल करने, विशेष राज्य का दर्जा आदि मुद्दों को उठाया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:भ्रष्टाचार में डूबे मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग पर आइसा – आरवाईए ने आरा सहित जिले के वीभिन्न प्रखण्डों में निकाला मशाल जुलूस।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या अनुसार समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश।

rktvnews

गढवा:अंतरराष्ट्रीय बेटी बचाओ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने जीटी रोड डुमरी के पास भारी/ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

rktvnews

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप हर दिन करते है बड़हरा के विकास की बातें,सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास की रखते है सोच: मनोज तिवारी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यसचिव ने दिलाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment