RK TV News
खबरें
Breaking News

उतराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ हिमालयाज की प्रथम बोर्ड मीटिंग सम्पन्न।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 मई।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता आज सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज की प्रथम बोर्ड मीटिंग सम्पन्न हुई। इस दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज के कार्यो को गति देने हेतु सीएस ने हाउस ऑफ हिमालयाज से संबंधित विभागों के साथ नियमित रूप से प्रत्येक माह समीक्षा बैठक का निर्णय लिया है। हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत मांग के अनुरूप पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सीएस ने महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय लोगों से अधिकाधिक स्थानीय उत्पादों की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों की परियोजनाओं/पहल के माध्यम से प्रचलित उनके सभी ब्राण्ड्स को अम्ब्रेला ब्राण्ड के तहत लाए जाने, स्थानीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने, गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग करने में हाउस ऑफ हिमालयाज ग्लोबल प्लेटफॉर्म साबित होगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य स्तर पर हाउस ऑफ हिमालयाज के रूप में कम्पनी के गठन से स्थानीय हितधारकों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों व स्थानीय उत्पादकों की आजीविका संवर्द्धन कर उन्हें उनकी फसलों व उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग/पैकेजिंग/ ब्रांडिंग हेतु सबसे बड़े अम्ब्रेला ब्रान्ड के रूप में उभर रहे हाउस ऑफ हिमालयज के स्टोर जल्द ही दिल्ली के कनॉट प्लेस व अन्य स्थानों में खोले जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। एनडीएमसी ने इस सम्बन्ध में सहमति दे दी है। बैठक में सचिव राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल, निकिता खण्डेलवाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने माँ नर्मदा के पूजन-अर्चन से की दिन की शुरूआत, अमर कंठेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक!प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की कामना की

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षागृह में 113वाँ बिहार दिवस समारोह।

rktvnews

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव आज। कई मोहल्ले में धूमधाम से हो रही है पूजा।

rktvnews

विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी।

rktvnews

भोजपुर : गैर लाभान्वित बीपीएल परिवार को  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कैंप मे मिलेगा गैस कनेक्शन 

rktvnews

माखा बुचा के अवसर पर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने बैंकाक स्थित सनम लुआंग मंडप के पगोडा में पवित्र अवशेषों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment