RK TV News
खबरें
Breaking News

सदर प्रखंड प्रमुख के बेटे अखिलेश कुमार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर,एसपीडी ट्रायल चला कर सजा दी जाए-सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)14 मई।आरा सदर प्रखंड प्रमुख के 25 वर्षीय बेटे अखिलेश कुमार की निर्मम हत्या की घटना सुनते ही आरा लोकसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली!इसके बाद पोस्मार्टम कराया। उन्होंने जिला प्रशासन से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु बात की!आगे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि इस इलाके मे लगातार हत्याएं हो रही है।इस बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी!
माले नेता ने कहा कि आए दिन जनप्रतिनिधियों पर लगातार हो रहे हमले सवाल को खड़ा करता है और इस चुनाव के वक्त पर अपराधी जिले को अशांत करना चाहते हैं इसलिए जिला प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाये!उन्होनें आगे जिला प्रशासन से हत्यारों को गिरफ्तार व स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा देने,पीड़ित परिवारों को एससी-एसटी एक्ट के तहत मुआवजा देने एक परिवार को सरकारी नौकरी देने व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है!

Related posts

आई.जी कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

तिरंगा झंडा

rktvnews

बक्सर:रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश सहित बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर में स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

व्यंग्य 🤪 फट्टेबाज जी से विनम्र निवेदन!

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment