RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शेमारू जोश पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘झमकुड़ी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 नवंबर, शाम 7 बजे!

मुंबई/एजेंसी ( PR 24 × 7) 13 नवंबर।बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर ‘झमकुड़ी’ फिल्म शेमारू जोश पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ अब पूरे देश के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रही है। 14 नवंबर, शाम 7 बजे प्रसारित होने वाला यह सिनेमाई अनुभव न सिर्फ आपको सिहरन देगा बल्कि पेट पकड़कर हँसने पर मजबूर कर देगा। डर और हँसी का एक ऐसा दमदार मेल, जिसे देखना अद्भुत होगा।
उमंग व्यास के निर्देशन में बनी ‘झमकुड़ी’ की कहानी आपको लेकर जाती है रहस्यमयी गाँव रानीवाड़ा में जो एक प्रतिशोधी चुड़ैल झमकुड़ी के श्राप से ग्रसित है। नवरात्रि के सकरात्मत्क माहौल में इसकी ताकत बढ़ती है और यह अपना कहर ढाती है। इसी बीच एंट्री होती है बाबलो और कुमुद की. एक ओर जहाँ एक अतरंगी और निडर रियल एस्टेट एजेंट है वहीं कुमुद एक शाही खानदान की वारिस हैं। ऐसे में दोनों अनजाने गाँव के रहस्य्मय अतीत में उलझ जाते हैं और यहीं से कॉमेडी, सस्पेंस और अलौकिक रोमांच का तूफानी सफर शुरू होता है।
फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री मानसी पारेख ने एक बार फिर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर और अभिनेता विराज घेलानी अपने मजेदार अंदाज से हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर करते हैं। इनके साथ ओजस रावल, संजय गोराडिया, जयेश मोरे, क्रुनाल पंडित, चेतन दैया, भावना जानी और अन्य कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी है।
टीवी अब भी हर घर का सबसे खास हिस्सा है जो आज भी परिवारों को एकसाथ लेकर आता है। अब ‘झमकुड़ी’ फिल्म शेमारू जोश पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगी। यह फ़िल्म हँसी, भावनाओं और डर के परफेक्ट मिश्रण को खूबसूरती से पेश करती है, यह साबित करते हुए कि डरावनी कहानी में भी दिल को छू लेने वाले पहलू हो सकते हैं।
अपनी मनोरंजक कहानी, हाज़िरजवाबी वाले डायलॉग्स, डर और मज़े के बेहतरीन मिश्रण के साथ, झमकुड़ी’ फिल्म इस वीकेंड परिवार के साथ देखने के लिए एकदम परफेक्ट फिल्म साबित होगी।

तो तैयार हो जाइए और देखें इस 14 नवंबर, शाम 7 बजे ‘झमकुड़ी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर सिर्फ शेमारू जोश पर!

Related posts

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना के अनुरूप काम करें केंद्र- राज्यों को दिए जाने वाले गेहूं का कोटा बढ़ाए केंद्र सरकार -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मैसूर और धनबाद में हुई दुर्घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

Leave a Comment