RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:कैंडल मार्च निकालकर लोगों को किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण(मोतीहारी )13 मई।जिला में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान की तिथि निर्धारित है। जिला के शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पिपराकोठी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्दाचक के प्रांगण में आईसीडीएस एवं जीविका दीदी के माध्यम से रंगोली और मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तर से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने भी शिरकत की। यहां पर पदाधिकारियों के द्वारा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताते हुए उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं जीविका दीदी से डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक करने की बात कही गई। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई एवं कैंडल मार्च भी निकल गया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। इस अवसर पर सीडीपीओ पिपरा कोठी, महिला पर्यवेक्षिका, जीविका के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरके सिंह पहुंचे हत्याकांडो के पीड़ित परिवारों के बीच, दी सांत्वना।

rktvnews

भोजपुर:व्यवसायी महासंघ बिहार के स्थापना सम्मेलन की सफलता की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा विभाग अंतर्गत असैनिक निर्माण कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

बिहार मे पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायक सहित नेताओं और कार्यकताओं ने सम्राट चौधरी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक उच्च शिक्षा के लिए घातक:सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

Leave a Comment