RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) ने 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मूल की सिगरेटों के अवैध आयात का मामला दर्ज किया।

नई दिल्ली/01 दिसंबर।एक खुफिया जानकारी के आधार पर, सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, दिल्ली के अधिकारियों ने कल जांच के दौरान लगभग 55.23 लाख मूल्य की विदेशी मूल की 5,48,800 लाख सिगरेट बरामद की हैं।
प्लैटिनम सेवन, डेविडऑफ़, डनहिल और मोंड सहित विभिन्न ब्रांडों की सिगरेट बरामद की गई हैं। बरामद की गई विदेशी मूल की सिगरेटों के पैकेटों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी भी नहीं मुद्रित है।
ऐसा संदेह है कि इन सिगरेटों का देश में गैर-कानूनी आयात/तस्करी की गई है और सीमा शुल्क की चोरी की गई है और ‘सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022 का भी उल्लंघन करके इन सिगरेटों की घरेलू बाजार में आपूर्ति की जा रही थी।
जांच के दौरान एक आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

भोजपुर:मां गंगा महुली घाट पर हुई भव्य आरती,भक्ति भावना में डूबे दर्शक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बक्सर जिले को दी 476 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 73 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को संबोधित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का लिया गया जायजा।

rktvnews

जिले में 1 जुलाई से आयोजित होंगे एक दिवसीय उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

Leave a Comment