RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जनवरी।जिला नियोजनालय, भोजपुर (आरा) के अंतर्गत कृषि भवन परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले का औपचारिक उद्घाटन संजय सिंह “टाइगर”, मंत्री, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, तनय सुल्तानिया, जिला पदाधिकारी भोजपुर, अमृता कुमारी, उप निदेशक, पटना प्रमंडल, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे नियोजन मेलों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाने तथा निरंतर कौशल उन्नयन पर ध्यान देने का आह्वान किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री संजय सिंह “टाइगर” ने कहा कि राज्य सरकार की “नियोजक आपके द्वार” नीति के तहत प्रत्येक जिले में नियोजन मेले आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।
मेले में कुल 28 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से नियोक्ताओं द्वारा 500 से अधिक रिक्तियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कुल 1287 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त हुआ, जिसमें से 444 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन किया गया। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु 04 स्टॉल लगाए गए, जहाँ 192 अभ्यर्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
मेले के दौरान कुल 15 चयनित अभ्यर्थियों को नियोक्ताओं द्वारा मंच से नियोजन पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा टूल किट एवं स्टडी किट का भी वितरण किया गया। सभी अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर नियोजकों से रिक्तियों एवं कार्यस्थल से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी भोजपुर, राणा राजीव रंजन, आत्मा निदेशक, प्रणव प्रतीक, जिला नियोजन पदाधिकारी,अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ,जिला नियोजन कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को वर्ष 2022-23 में कार्यस्थल पर सुरक्षा में सुधार के लिए उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023” से सम्मानित किया गया

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल को ‘प्रख्यात सामाजिक वैज्ञानिक’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्‍वर्गीय नरोत्‍तम लाल जोशी को पुष्पांजलि।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के विशेष कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

कोलकाता:राष्ट्रीय महिला आयोग सम्मेलन : प्रोफेसर नंदिनी साहू ने समावेशी उच्च शिक्षा पर दिया ज़ोर।

rktvnews

Leave a Comment