RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उज्जैन:मतदान दलों के वापस लौटने पर भव्य स्वागत, सफलतापूर्वक मतदान समाप्ति के पश्चात लौटे मतदान दल, जमा की चुनाव सामग्री।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)13 मई।लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत सभी विधानसभाओं में शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों के वापस आने पर उनका ढोल बाजों के साथ माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। मतदान दलों से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में मतदान सामग्री जमा कराई जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा भी मतदान दलों का स्वागत किया गया और मतदान सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई दी।
सभी विधानसभाओं के अलग अलग सेक्टर में मतदान दलों से मतदान केन्द्रवार लगाए गए टेबल पर ही मतदान सामग्री का चेकलिस्ट के अनुसार मिलान कर जमा कराई जा रही है। इस दौरान सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग 13 जुलाई : 24

rktvnews

असम के डिब्रूगढ़ में 100 बिस्तरों वाला योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल बनेगा, पूर्वोत्तर भारत में इस प्रकार का यह पहला अस्पताल होगा।

rktvnews

भोजपुर: डॉ सतीश सिन्हा बने यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन, शाहाबाद ईकाई के अध्यक्ष, सोनू कुमारी बनी सचिव।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां!

rktvnews

झारखंड:23 नवंबर को चतरा कॉलेज चतरा में सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र की वोटों की होगी मतगणना।

rktvnews

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है नियमित दिनचर्या और योग — अध्यक्ष, राजस्थान राज्य महिला आयोग

rktvnews

Leave a Comment