RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- 7.56 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान 05जुलाई। समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के उद्देश्य के साथ शुरू किये गए महंगाई राहत कैम्प आमजन के लिए खुशियों का गुलदस्ता साबित हो रहे हैं। इस गुलदस्ते में मुफ्त राशन, मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्वास्थ्य बीमा जैसे अलग-अलग किस्म के फूल शामिल हैं जो हर घर में राहत की खुशबू फैला रहे हैं । राज्य के अधिकांश परिवार इन महंगाई राहत कैम्पों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। बुधवार शाम तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.56 करोड़ से अधिक का हो चुका है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 55 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 92.93 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.35 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.87 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.38 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.39 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.07 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.31 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.31 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

भोजपुर:निर्वाची पदाधिकारी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र-सह-अपर समाहर्ता ने सभी सेक्टर अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

रायपुर : भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।

rktvnews

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) भोजपुर ने पटना में 16 मार्च के विशाल प्रदर्शन के समर्थन में कन्वेंशन आयोजित किया।

rktvnews

दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय, पुरी की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment