RK TV News
खबरें
Breaking News

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान )13 मई। ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या को लेकर जिला कलक्टर ने सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करने के लिए अधिकारियों से कहा कि वे ग्रीष्मकाल के दौरान नियमित रूप से पेयजल की गुणवत्ता की जांच करें। उन्होंने समिति कक्ष में आयोजित बैठक मे सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, उद्योग, रीको सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यां की समीक्षा की।
जिला कलक्टर समिति कक्ष में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से कहा कि वर्तमान में जिले के शहरी सेक्टर सहित विभिन्न गांव एवं ढ़ाणियों में टैंकर सप्लाई एवं हैंडपंप अभियान सहित विभिन्न कार्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल समस्या से प्रभावितों की सूची देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के चल रहे विभिन्न सड़क कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बजट घोषणा के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने बारिश शुरू होने से पूर्व 15 जून तक कार्यों की प्राथमिकता तय कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बैठक में डीएमएफटी के बकाया कार्यों की समीक्षा की और कहां की यह कार्य बजट के अभाव में अधूरे ना रहे। उन्होंने अधूरे रहे खेल मैदान के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कृषि घरेलू के विद्युत कनेक्शन जिनके डिमांड जमा हो जाने के बाद भी कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाए, समीक्षा कर उन्हें देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बजट घोषणा एवं शेष रहे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन की समीक्षा भी की।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे उद्योग एवं रीको की आने वाली समस्याओं का समाधान करें एवं औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा भी की। जिला कलक्टर ने बैठक में रसद विभाग द्वारा की जा रही गेहूं की खरीद, प्रदूषण नियंत्रण मंडल सहित महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर (भू.अ.) सुरेन्द्र सिंह पुरोहित सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त,स्मृता कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की शुरुआत की, सभी अधिकारियों को पोषण माह की दिलाई शपथ।

rktvnews

वैशाली:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप स्टेट आइकॉन एवं अभिनेता चंदन रॉय द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने साइकिल तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एमपी लीड फेलो से कहा, नेतृत्व का आकलन सेवा से होता है, अधिकार से नहीं

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त के निर्देश पर जन समाधान पोर्टल के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला,अनुमंडल,प्रखंड स्तरीय कार्यालय प्रधान को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment