RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सांसद आर के सिंह से नाराज शाहपुर के भाजपा समर्थकों ने की बैठक।

सांसद तथा केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से नाराज भाजपा समर्थक शाहपुर में बैठक करते हुए

सार्वजनिक मुद्दों पर बात करने पर पैसा लेकर मीटिंग खराब करने आने की बात कहते है सांसद: नाराज समर्थक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 मई। आरा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से नाराज भाजपा समर्थकों द्वारा शाहपुर के कुंङवा शिव मंदिर परिसर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा समर्थकों ने कहा कि सार्वजनिक मुद्दों की बात जब सांसद तथा केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से की जाती है तो उनके द्वारा यह कहा जाता है कि ये लोग पैसा लेकर मीटिंग खराब करने आ जाते हैं जो भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान है। उनके इस भाषा के प्रयोग से वे सभी आहत हैं। उनका कहना है कि शाहपुर- बनाही रोड पर फोरलेन अंडरपास के दोनों ओर सर्विस रोड नहीं देने के चलते पूरे प्रखंड की जनता परेशान है। परंतु आज तक सर्विस रोड नहीं बना जिससे लोगों में नाराजगी है। बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पटना-बक्सर फोरलेन पर कुंडेश्वर धाम के पास अंडर पास नहीं होने के चलते आज तक दर्जनों से ज्यादा लोग असमय काल के गाल मे समा चुके हैं। उनका कहना है कि शाहपुर प्रखंड में बिजली विभाग से किसानों को कृषि फीडर से आज तक बिजली नहीं पहुंचाई जा सकी है और किसानों को बिजली विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। शाहपुर प्रखंड के गाँवों में ट्रांसफार्मर तो दे दिया गया और किसानों को उनके बोरिंग तक बिना पावर दिए हुए बिजली का मीटर दे दिया गया है। जिससे उनका बिजली बिल भी चालू हो गया जबकि आज तक उनके ट्यूबवेल तक पोल और तार की व्यवस्था नहीं की गई है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। दामोदरपुर और जवइनिया गाँव नक्शा से खतम होने की कगार पर है। गंगा के कटाव से ये गाँव गंगा में विलीन होने की स्थिति में है। लोगों का आरोप है कि सांसद तथा केंद्रीय मंत्री आरके सिंह द्वारा गंगा के कटाव को रोकने के लिए कोई कारगर कदम एवं व्यवस्था नहीं गई जिससे इन गाँव के लोग दहशत भरी जिंदगी जी रहे हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर शाहपुर के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि शाहपुर नगर पंचायत स्थित कृषि फार्म, जिसका रकबा लगभग 30 एकड़ है, में कोई बड़ा संस्थान खोल करके इस क्षेत्र का समुचित विकास किया जा सकता था जो उनके द्वारा नहीं किया गया। बैठक में कहा गया कि बनाही स्टेशन पर पहले 7 एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी लेकिन आज एक भी ट्रेन नहीं रुक रही है। इससे लगभग 112 गाँव के लोग परेशान हैं। बैठक मे कहा गया कि बिलौटी और बिहिया चौरस्ता स्थित एन एच 922 आरा-बक्सर फोरलेन पर अंडरपास और सर्विस रोड नहीं होने की वजह से उस रास्ते से होकर जाने वाले लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि फोरलेन सड़क मोदी जी का विकास है पर इस पर सर्विस लेन नहीं बनाना हमारे सांसद की नाकामी है। इस अवसर पर उमेश चंद्र पांडे, पैक्स अध्यक्ष रंग लाल यादव, सुरेमन चौधरी, बबली पांडेय, बच्चाजी पांडेय, पूर्व सरपंच रामनारायण तिवारी, नीरज सिन्हा, रविंद्र ओझा, बबन ओझा, केशव महतो, रामनारायण सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025 की धूम : मेले में दिनभर उमड़ी भीड़ ,लाइव डेमो और कस्टमाइज़ेशन ज़ोन ने बढ़ाया सरस राजसखी मेले का आकर्षण।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- घर-घर खुशियों की दस्तक, आदित्य, नीरू और धर्मेंद्र सिंह ने जीती ईनाम राशि।

rktvnews

श्रद्धांजलि सभा में ई.एन के सिंह के गुणों की खूब हुई चर्चा!समाज के प्रति आजीवन समर्पित रहे इंजीनियर साहब:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भोजपुर:नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

rktvnews

कई मायनों में महत्वपूर्ण रही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ब्राज़ील यात्रा, 21 अप्रैल सुबह लौटेंगे भारत।

rktvnews

झारखंड:चतरा जिले में सात बजे तक 64 प्रतिशत मतदान के साथ पहले चरण का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment