RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:भारतीय निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने वीसी के जरिए की समीक्षा बैठक।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी मोनिका गुप्ता।

आरओ एवं डीसी मोनिका गुप्ता ने चुनावों को लेकर अब तक किए प्रबंधों की दी जानकारी।

सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी तथा व्यय पर्यवेक्षक उपींद्र बीर सिंह रहे मौजूद।

RKTVNEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़)13 मई। भारतीय निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने आज राज्य के सभी पर्यवेक्षकों, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र की ओर से आरओ एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने अब तक किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी तथा व्यय पर्यवेक्षक उपींद्र बीर सिंह भी मौजूद थे।
डीसी ने आयोग को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 मई को होने वाले मतदान के दिन जिला के सभी मतदान केंद्रों पर गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर पेयजल की उचित व्यवस्था होगी। सभी जगह मेडिकल सुविधाएं भी रहेंगी। मतदाताओं के बैठने के लिए छाया व कुर्सियों की व्यवस्था भी होगी। बूथ पर अगर बरामदा नहीं है तो टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था होगी। दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। नारनौल विधानसभा के सभी बूथों के लिए इलेक्टर क्यू मैनेजमेंट ऐप का ट्रायल रन कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ की मैपिंग कर ली गई हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी प्रबंधन भी उसी हिसाब से कर लिया जाएगा। जिला में दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी कर ली गई है। इसी तरह पोलिंग पार्टियां को भी दूसरा प्रशिक्षण दिया गया है।
डीसी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में 70.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार स्वीप एक्टिविटी- चलाकर लोगों को मतदान के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: महिला कॉलेज एनसीसी इकाई द्वारा चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार राज्य में बकाएदारों पर कसने जा रही शिकंजा।

rktvnews

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य अभिनंदन! पटना के सहाय सदन मे आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह।

rktvnews

स्वच्छता व जागरूकता के लिए विनम्रता फाउंडेशन चला रही है मुहीम।

rktvnews

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने जीटी रोड डुमरी के पास भारी/ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

Leave a Comment