RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त,स्मृता कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की शुरुआत की, सभी अधिकारियों को पोषण माह की दिलाई शपथ।

इस वर्ष पोषण माह का थीम:- मोटापा कम करना, चीनी, नमक और तेल का कम सेवन, प्रारंभिक बाल्यावस्या देखभाल और शिक्षा, पोषण भी पढ़ाई भी, वृद्धि निगरानी, एक पेड़ मां के नाम, Local for Vocal के तहत रोज के खाने में स्थानीय भोजन को बढ़ावा देना है।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)17 सितंबर।केन्द्र प्रायोजित पोषण अभियान के तहत आज समाहरणालय से उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की शुरुआत की, सभी अधिकारियों को पोषण माह की शपथ दिलाई। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान, पोषण समन्वयक एवं सभी परियोजना के कुल 50 महिला पर्यवेक्षिकाओं की उपस्थिति रहीं।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने बताया कि दिनांक 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह की इस वर्ष की थीम मोटापा कम करना, चीनी, नमक और तेल का कम सेवन, प्रारंभिक बाल्यावस्या देखभाल और शिक्षा, पोषण भी पढ़ाई भी, वृद्धि निगरानी, एक पेड़ मां के नाम, पोषण में पुरुष को मुख्यधारा में शामिल करना, Local for Vocal के तहत रोज के खाने में स्थानीय भोजन को बढ़ावा देना है। आगे उन्होंने जानकारी दी कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये कैलेंडर के अनुसार पूरे माह आँगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना स्तर एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह के माध्यम से लोग साफ-सुथरा एवं पोषण युक्त भोजन ग्रहण करे, पोषण के प्रति जागरूक हो, इसका प्रयास किया जायेगा।

Related posts

पूर्वी चंपारण:मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र पर बनेगा वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर:जिलाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

चोरों से दुकानदार दहशत में।

rktvnews

भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई फेरी।

rktvnews

भोजपुर:सफलता का मंत्र नमन और मनन में है:डा.जंग भहादुर पाण्डेय

rktvnews

पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के असामयिक निधन से जिले में शोक की लहर।

rktvnews

Leave a Comment