चतरा/झारखण्ड 29 अगस्त।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, चतरा अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन पट्टा से संबंधित समेत अन्य मामलें शामिल थे।
उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के शिकायतों का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
