RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उज्जैन:2028 मतदान दलों को मतदान केंद्र आवंटित, लोकसभा निर्वाचन के लिए कर्मचारियों के थर्ड रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)11 मई।जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन में कुल 8206 कर्मचारी मतदान संपन्न कराएंगे। जिले में 2028 मतदान दल बनाएं गए हैं, जिन्हें 7 विधान सभाओं के कुल 1844 मतदान केंद्रो का आवंटन किया गया है। जिले के 1844 मतदान केंद्रों में से 347 मतदान केंद्रो पर केवल महिलाएं और 456 मतदान केंद्रों पर दो पुरुष और दो महिलाएं मतदान कराएंगे। साथ ही 184 मतदान दल रिजर्व रखे गए हैं।
शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं निर्वाचन प्रेक्षक ज्योति यादव की उपस्थिति में ईएमएस पोर्टल के माध्यम से मतदान दलों का थर्ड रेंडमाईजेशन किया गया। इस रेंडमाइजेशन के द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं 293 माइक्रो ऑब्जर्वर के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी धर्मेंद्र जैन द्वारा पोर्टल पर रेंडमाइजेशन किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निष्पक्षता से कराने के लिए रेंडमाइजेशन किया गया है।
रेंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया से मतदान दलों को विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र आवंटित किये गए हैं। लोकसभा निर्वाचन में सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऑल वुमेन मैनेज पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। जहां केवल महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ,उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कवचे, संयुक्त संचालक श्री मालवीय, आशीष कुमार कनेश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नवनियुक्त रोजगार सेवकों को कार्यदायित्व से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

नारनौल:पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ई-रिक्शा के लिए आसान किस्तों पर करवाया जाएगा ऋण उपलब्ध : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित रतले जलविद्युत परियोजना, बिजली खरीद समझौते के अनुसार, राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड को 40 वर्षों की अवधि के लिए बिजली प्रदान करेगी।

rktvnews

Leave a Comment