RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नववर्ष 2026 के अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा खंडोली डैम का निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )31 दिसम्बर। नव वर्ष 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले में पर्यटन स्थलों पर विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त राम निवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल खंडोली डैम का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डैम परिसर में पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नव वर्ष के दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों /पिकनिक स्थलों में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर जिले का प्रमुख पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं बाहरी पर्यटक पहुंचते हैं। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था निश्चित रूप से सुनिश्चित की जाए। आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने आम नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में मनाएं, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं । नदी एवं जलाशयों के बहुत नजदीक न जाए एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए नव वर्ष का स्वागत करें।सभी के लिए आने वाला नव वर्ष खुशियां लेकर आए ।जगह जगह पर लगाए गए सुरक्षा संकेतों को ध्यान में रखें।
पुलिस अधीक्षक द्ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी प्रमुख स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती महिला पुलिस की व्यवस्था, एवं समुचित निगरानी की जाएगी । विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया । साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पार्किंग आदि हेतु संबंधित को निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान नाव परिचालन, ऊंचे स्थानों पर जाने,नदी के आस पास वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी ,शराब सेवन एवं असामाजिक गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। साथ ही जनता से अपील किया कि शांतिपूर्ण वातावरण में नव वर्ष का उत्सव मनाए ।

Related posts

दुमका:सफ़लता की कहानी:लिफ्ट इरिगेशन ने बदली किसान राधिका देवी की तकदीर, अब तीनों मौसम में लहलहा रही फसलें।

rktvnews

,माँ नर्मदा नदी की पूजा अर्चना के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनाव मिशन शुरू रोड शो करेंगी….प्रियंका गांधी।

rktvnews

गदही -उललू समलैंगिक विवाह विवादास्पद होने के कारण अगले वर्ष तक के लिए स्थगित😂

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

लखनऊ:हुंडई मोटर इंडिया और आईआईटी मद्रास ने मिलकर लॉन्च किया ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ग्राम सम्पति (Gram Sampati) पोर्टल — योजनाओं की पारदर्शिता तथा जनसंपर्क हेतु नया डिजिटल पटल।

rktvnews

Leave a Comment