RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गजराजगंज मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी के संदेश विधानसभा अंतर्गत गजराजगंज मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत आज जिला कार्यालय बामपाली में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री सह संदेश विधानसभा प्रभारी संतोष चन्द्रवंशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्यपद्धति से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में पार्टी के मूल सिद्धांत “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय, स्वयं अंतिम” की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक (AI) के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, राजकुमार कुशवाहा, जिला महामंत्री सह संदेश विधानसभा प्रभारी संतोष चन्द्रवंशी , पूर्व जिला महामंत्री सह संदेश विधानसभा संयोजक भागवत सिंह, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक आलोक अंजन, PRT प्रदेश सह संयोजक ओंकार पाण्डेय, जिला कार्यालय मंत्री सुनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला युवा मोर्चा पुर्व महामंत्री राहुल सिंह, जिला संयोजक स्वच्छता अभियान मनीष रौशन, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, मंडल महामंत्री चंद्रप्रकाश मिश्रा,अभिजीत कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, संजीत सिंह, रवि शंकर सिंह, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु सिंह, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्रा, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमीरचंद राम, मंडल मंत्री जयमाला देवी, संगीता सिन्हा, मंडल परभारी संजय सिंह, सुधिर पासवान, OBC मोर्चा पुर्व जिला महामंत्री हरेंद्र चन्द्रवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी, कलाकार दीपेन्द्र भारती सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
प्रशिक्षण सत्र में पार्टी की कार्यपद्धति, बैठक संचालन, कार्यशाला, अभियान, जनसंपर्क तथा रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के विभिन्न आयामों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अंत में संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समारोप भाषण में जिलाध्यक्ष दुर्गाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक एैसी पार्टी है जो अंत्योदय के साथ पंच निष्ठा और सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयास के सिद्धांत पर चलती है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर अग्रसर है और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है केंद्र और अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार सेवा भाव से कार्य कर रही है जिसके कार्यकर्ता शुन्य से शिखर पर पहुंच सकता है जबकि अन्य दलों में परिवार वाद है वे केवल अपने परिवार के बारे सोचते हैं।

Related posts

सारण:सदर अस्पताल में ईलाज कराने वाले रोगी एवं उनके परिजन यहाँ से सुखद अनुभव लेकर जाएं, इस उद्देश्य की तरफ हो हमारा प्रयास: जिलाधिकारी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में राजनीतिक दल करें सहयोग : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग किया भगवान शिव का जलाभिषेक,की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

rktvnews

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उज्जैन:आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी।

rktvnews

जशपुरनगर : पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत

rktvnews

Leave a Comment