RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)11 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने शुक्रवार को उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र पहुंच 15.05.2024 तक चतरा/कोडरमा/हजारीबाग के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो रहे मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। वहीं मौके पर कॉलेज में ही लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु मतदान प्रक्रिया एवं ईभीएम संचालन से संबंधित मतदान पदाधिकारियों का हो रहे प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
बताते चले कि जिले में उपेन्द्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज पकरिया चतरा में 05 सुविधा केन्द्र, 01 डाक मतपत्र केन्द्र, जिला निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय, 04-चतरा में एक सुविधा केन्द्र और एक डाक मतपत्र केन्द्र, चतरा कॉलेज चतरा में सुविधा केन्द्र पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु मतदान केन्द्र बनाया गया हैं । लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में वैसे मतदान पदाधिकारी/कर्मी जो मतदान की तिथि पर इलेक्शन ड्यूटी में तैनात रहेंगे एवं आवश्यक सेवाओं में कार्यरत वैसे कर्मी जिनकी प्रतिनियुक्ति चुनाव कि तिथि में होगी वैसे पदाधिकारियों/कर्मियों का निर्धारित तिथिवार लोकसभा क्षेत्रवार पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। दिनांक 10.05.2024 से 15.05.2024 तक उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज पकरिया चतरा में चतरा/कोडरमा/हजारीबाग के लिए सुबह 07 बजे से संध्या 05 बजे तक वोटर ऑन इलेक्शन डयूटी मतदाताओं का पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। वहीं दिनांक 09.05.2024 से 10.05.2024 को सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक सिंहभूम/खूँटी/पलामू के लिए निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय, 4-चतरा मतदान केन्द्र में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया गया। आवश्यक सेवा एभीईएस के मतदातओं सिंहभूम/खूँटी/लोहरदगा/पलामू के लिए 09.05.2024 से 10.05.2024 तक सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय चतरा, 4-चतरा मतदान केन्द्र में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया गया।
आवश्यक सेवा एभीईएस के मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से कब करेंगे मतदान
आवश्यक सेवा एभीईएस के मतदाताओं के लिए दिनांक-14.05.2024 से 16.05.2024 तक समय सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक चतरा/कोडरमा/हजारीबाग, दिनांक 17.05.2024 से 18.05.2024 का सबुह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक धनबाद/गिरिडीह/जमशेदपुर/राँची, 26.05.2024 से 27.05.2024 तक सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक राजमहल/गोडडा/दुमका के मतदाताओं के लिए निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, 4-चतरा में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।
वोटर ऑन इलेक्शन डयूटी के मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से कब करेंगे मतदान
दिनांक 11.05.2024 से 15.05.2024 एवं 18.05.2024 से 19.05.2024 तक सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक जिला पुलिस/होमगार्ड/अन्य (जो मतदान डयूटी पर रहेंगे), दिनांक-16.05.2024 से 17.05.2024 तक सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक धनबाद/गिरिडीह/जमशेपुर/रांची, दिनांक 25.05.2024 से 26.05.2024 तक सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक राजमहल/गोडडा/दुमका के लिए निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, 4-चतरा में मतदान कराया जाएगा। वहीं दिनांक 18.05.2024 से 19.05.2024 तक चतरा के लिए सुबह 09 बजे से संध्या 05 बजे तक चतरा कॉलेज चतरा में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।
शुक्रवार को पोस्टल बैलेट के माध्यम से 534 मतदाताओं में से 399 मतदाताओं ने किया मतदान।
