RK TV News
खबरें
Breaking News

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)- भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 मई।वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) ने 10 मई 2024 को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ मनाया। भारत द्वारा हासिल की गई तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए भारत प्रत्येक वर्ष 11 मई को अपना राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाता है। यह युवा प्रतिभाओं को भी प्रेरित करता है और देश की तकनीकी सर्वोच्चता के बारे में जागरूकता पैदा करता है।
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र-बीएआरसी, मुंबई में स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण समूह के निदेशक डॉ. डी.के. असवाल ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने “स्वच्छ पर्यावरण और सतत भविष्य के लिए परमाणु ऊर्जा” विषय पर व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में डॉ. असवाल ने सुरक्षा खतरों और परमाणु विकिरण के उपयोग से जुड़े विभिन्न मिथकों को स्पष्ट किया। डॉ. असवाल ने इस बात पर बल दिया कि परमाणु ऊर्जा कोयला आधारित ऊर्जा की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और अधिक किफायती है। इस अवसर पर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) के निदेशक डॉ. एच.एस. बिष्ट ने भी विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी और समाज के लिए इसके लाभ के बारे में प्रेरित किया। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और जिज्ञासा गतिविधियों की समन्वयक डॉ. आरती ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) द्वारा की गई जिज्ञासा गतिविधियों का एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और बताया कि यह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए किस प्रकार से लाभदायक है।
अंजुम शर्मा और सोमेश्वर पांडे जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी इस उत्सव में सम्मिलित हुए थे।

Related posts

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने सिमरिया प्रखण्ड में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण!नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

जनता में मोदी सरकार के प्रति विछोभ और आक्रोश का माहौल-सुदामा प्रसाद

rktvnews

बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का शुभारंभ।

rktvnews

सारण:नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को आयुक्त ने किया नियोजन पत्र वितरित।

rktvnews

दूरदर्शन पर आरा की शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडे के स्वरों ने जादू बिखेरा।

rktvnews

Leave a Comment