RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त का गढ़वा के छात्रावासों का निरीक्षण, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

जल्द बनेगा आधुनिक छात्रावास, छात्रों को मिलेगा सुरक्षित व बेहतर आवासीय वातावरण।

छात्रों से सीधा संवाद कर उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

जल मीनार होगा कार्यशील, छात्रों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)14 सितंबर।शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने राम साहू विद्यालय के समीप स्थित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधे संवाद की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। छात्रों द्वारा छात्रावास की व्यवस्था से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ साझा की गईं, वहीं वार्डन से भी संपूर्ण व्यवस्था और दाखिले की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी ली गई।
निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छात्रावासों में छात्रों का दाखिला पूरी तरह नियमावली के अनुसार ही किया जाए और विभागीय मार्गदर्शन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से जो भी सुविधाएँ छात्रों को उपलब्ध कराई जानी हैं, उन्हें किसी प्रकार की कमी के बिना मुहैया कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ आवश्यक सहूलियतें भी मिल सकें।
निरीक्षण के क्रम में छात्रावास प्रांगण में निर्मित जल मीनार का भी जायजा लिया गया। यह जानकारी मिली कि स्थापना के बाद से ही यह जल मीनार कार्यशील नहीं हो पाया है। इस पर गंभीर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तत्काल निर्देश दिया कि जल मीनार को शीघ्र कार्यशील बनाकर छात्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास के छात्रों ने जनता दरबार में उपस्थित होकर छात्रावास भवन की जर्जर स्थिति को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त श्री यादव ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत पाँच करोड़ रुपये की लागत से सौ बिस्तरों वाले आधुनिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास के निर्माण की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी है। यह नया छात्रावास जिले के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।

Related posts

भोजपुर: नई आशा ने इंटरशिप करने वाले विद्यार्थियों को किया प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

केंद्र की भाजपा सरकार में रोजगार की स्थितियों पर यंग इंडिया चार्टर 2024 की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 18-19 फरवरी को जनमत संग्रह करने की घोषणा की गई।

rktvnews

PropTiger.com की रिपोर्ट: 2023 के दौरान दिल्ली-एनसीआर रियल एस्टेट की सप्लाई में गुरुग्राम प्रमुख बल के रूप में उभरा।

rktvnews

भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने भारत के साइबर सुरक्षा ढांचे पर चर्चा के लिए विदेशी पत्रकारों की मेजबानी की।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा के कर्मी पांचवें दिन भी असहयोग धरना में बैठे रहे।

rktvnews

श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर अपने भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।

rktvnews

Leave a Comment