RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जिला स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया जीविका दीदियों के स्टॉल का अवलोकन,सराहना करते हुए किया उत्साहवर्धन।

स्टॉल का अवलोकन करते उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)03 जुलाई।आज लखीसराय जिला का 32 वा स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । इसके साथ ही के. के.आर. मैदान में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल भी कई विभागों द्वारा लगाया गया । जीविका द्वारा भी जीविका दीदी की रसोई एवं दीदी की पौधशाला का स्टॉल जीविका दीदियों द्वारा लगाया गया। जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार ने किया और स्टॉल पर मौजूद जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा लिए जा रहे कार्यों की सराहना की । दीदी की रसोई के स्टॉल से स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार, चाय, दही एवं लस्सी आदि की बिक्री की गई । इसके साथ ही दीदी की पौधशाला के स्टॉल पर आयुर्वेदिक , काष्ठीय एवं फलों के पौधों की प्रदर्शनी सह बिक्री भी हुई। दीदी की रसोई के स्टॉल पर किरण देवी, कंचन देवी एवं अनीता देवी ने दीदी की रसोई द्वारा निर्मित खाद्य एवं पेय पदार्थों की खरीद बिक्री की वहीं दीदी की पौधशाला के स्टॉल पर अनिता देवी ने पौधों की प्रदर्शनी सह बिक्री की । अनीता देवी के द्वारा हलसी में दीदी की पौधशाला संचालित है ।आगंतुकों ने भी दीदी के रसोई के स्टॉल पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित व्यंजनों एवं पेय पदार्थों का लुत्फ उठाया । इस अवसर पर स्टॉल पर पिंटू चौधरी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, निशिकांत पटेल, प्रबंधक, गैर कृषि, जीविका और राहुल कुमार, कैंटीन प्रबंधक, दीदी की रसोई, विकास कुमार, प्रशिक्षण पदाधिकारी, सौरभ कुमार सिंह, प्रबंधक, पशुधन , नीतीश कुमार और मनोज कुमार की मौजूदगी रही ।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित बिहारी समाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने एएलएच एमके-II (एमआर) और वीएल-एसएचटीआईएल मिसाइलों के लिए 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

अब आसान नहीं तमंचे पे डिस्को।

rktvnews

दुमका:मुख्य सचिव ने लिया वीआर हेडसेट का अनुभव, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर कदम।

rktvnews

गिरीडीह:जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया।

rktvnews

राजस्थान :मतदाता जागरूकता के लिए ई-शपथ अभियान का आगाज – वेबसाइट www.deojaipur.in पर जाकर मतदाता ले सकते हैं ई-शपथ – ई-शपथ के बाद मिलेगा जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर का डिजिटल प्रमाण पत्र

rktvnews

Leave a Comment