ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना हमारा लक्ष्य:तीरंदाजी कोच नीरज सिंह
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मई। शनिवार को आरा के दुरौंधा में निपु स्पोर्ट्स फाउंडेशन का विधिवत शुभारम्भ किया गया।अंतराष्ट्रीय कोच नीरज सिंह एवं पूजा सिंह के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास के उद्देश्य के साथ किया गया।
नीरज सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में अभी तक कोई भी प्रशिक्षण केंद्र नहीं है,इस फाउंडेशन के माध्यम से सभी प्रमुख खेलों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।निकट भविष्य में कई खेल के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवा और युवती खेल विधा में अपनी प्रतिभा से इस मिट्टी को गौरवान्वित करेंगें।आज कई वर्षो के प्रयास के बाद धोबहा थाना क्षेत्र के दुरौंधा गांव में हाई नेशनल तीरंदाजी अकादमी का भी शुभारंभ हुआ।उल्लेखनीय है कि दुरौंधा गांव के ही मूल निवासी अंतर्राष्ट्रीय कोच नीरज कुमार सिंह का यह वर्षों का सपना था कि अपने ग्रामीण इलाकों में खेलों को बढ़ावा दिया जाए।पूर्व में भी उन्होंने अलग अलग खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया है।आज उनके द्वारा समस्त ग्रामीणों के सहयोग से एक समारोह का आयोजन कर नीपु स्पोर्ट्स फाउंडेशन का भी नींव रखा गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भोजपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,विशिष्ट अतिथि सेंट जेवियर स्कूल के निदेशक सनोज कुमार सहित कडारी पंचायत के मुखिया सुरेंद्र सिंह,बाघी पाकड़ पंचायत के मुखिया मिथुन सिंह,महुली पंचायत के मुखिया उदय नारायण सिंह,पूर्व मुखिया सुनील सिंह,गंगहर पंचायत के मुखिया मुकेश प्रसाद, कारिसाथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह,सलेमपुर पंचायत के मुखिया धीरज कुमार सहित राष्ट्रीय कोच जयप्रकाश जी सहित कई गावों के ग्रामीण जनता द्वारा उत्साह पूर्ण माहौल में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और नारियल फोड़ कर निपु स्पोर्ट्स फाउंडेशन का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर हाई नेशनल तीरंदाजी अकादमी द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे कई जिलों के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
इस दौरान खेलो इंडिया तिरंदाजी कोच पूजा सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को नई तकनीक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।उक्त प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित खेल जगत के कई महान हस्तियों और स्थानीय ग्रामीण जनता का बहुत ही सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में जूडो संघ के सचिव रजनीश पाठक, क्रिकेट अकादमी के सचिव कुमार विजय,खेलो इंडिया स्माल सेंटर के कोच पूजा सिंह,धनंजय सिंह,कुमार मंगलम,पुलकित सहित महावीर प्रसाद भट्ट,सरोज सिंह,रमाकांत सिंह,कौशल सिंह,मिथिलेश सिंह,शशि शेखर सिंह,चंद्रमा ओझा अक्षयवर ओझा,उदय नारायण ओझा,चंद्रमा सिंह पिंटू ओझा,हरिओम सिंह, मुनमुन ओझा,रामकुमार यादव,प्रमोद यादव,छोटू पासवान,रामबाबू पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता कि उपस्थिति रही।मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिंह जैतेश ने किया ।

