RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पांचवी शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ती रही भीड़।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 अगस्त।सावन माह बाबा भोलेनाथ के लिए सबसे पवित्र माना जाता है लेकिन इस बार मलमास लगने के कारण शिवरात्रि की कुल संख्या 8 हो गई है। आज पांचवा शिवरात्रि है। शिव भक्तों में वही उमंग, वही जोश और एक ही इच्छा की मैं बाबा का जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरा कर सकूं।
इसी क्रम में शहर का प्राचीन मंदिर बाबा जागेश्वर नाथ उर्फ बुढ़वा महादेव का प्राचीन मंदिर महादेवा मोहल्ला में स्थित है। प्राचीनतम होने के कारण लाखों लाखों भक्त हैं। शान माने इस मंदिर की छटा और भी बढ़ जाती है। शिवरात्रि होने के कारण मंदिर 1 दिन पूर्व से ही सजधज कर तैयार हो जाता है प्रातः काल से ही भक्तों की लाइन लग जाती है मंदिर के बजते घंटियों की टन टनाहट, हर हर महादेव, बोल बम, के जयघोष से भक्तों का हौसला और बढ़ते रहता है। पुरुष और महिलाओं की अलग-अलग कतार बाबा के जलाभिषेक और दर्शनार्थ गर्भगृह तक जाती है। मंदिर में चढ़ते बेलपत्र फूल प्रसाद इत्यादि के लिए सफाई लगातार होते रहते हैं एक तरफ स्वयंसेवक मंदिर के खूनी शेर जल निकालकर श्रद्धालुओं को भक्ति में हरे रहे हैं एक तरफ चंदन का टीका लगाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है बेलपत्र फल फूल बेचने के लिए लंबी कतार लगी हुई है। इसी में भक्तगण अपने आराध्य देव को श्रद्धा भक्ति से सनम आते हैं स्पर्श कर अपने आपको धन्य धन्य हो रहे हैं। बाबा भोलेनाथ सब की मनोकामना की पूर्ण करते हैं क्योंकि औघड़ दानी है। पवित्र जल बेलपत्र और फूल इनके लिए काफी है केवल मन में श्रद्धा का भाव होना चाहिए। मंदिर समिति के लोग पुजारी जिला प्रशासन और स्वयंसेवक सभी मिलकर मंदिर की व्यवस्था को चुस्त बनाए हुए हैं।

Related posts

घिब्ली की दुनिया बनाम हकीकत: कला, रोजगार और मौलिकता का संघर्ष।

rktvnews

बक्सर: 25 मई को राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर का मतदान जागरूकता हेतु होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रेखांकित किया, मीडिया एक पंजीकृत, मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं हो सकता।

rktvnews

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment