RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)28 जुलाई।चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों तथा लंबित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर निर्देश

बैठक में मातृ वंदना योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने हंटरगंज प्रखंड के सीडीपीओ से स्पष्टीकरण की मांग की, जबकि प्रतापपुर सीडीपीओ का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया।

ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने पर बल

योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ई-केवाईसी सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने DIO की अध्यक्षता में CSC मैनेजर, UID-DPM एवं EDM को शामिल करते हुए एक विशेष समिति गठित की है। समिति को साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

सेविकाओं के कार्यों की निगरानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि 70% से कम कार्य निष्पादन करने वाली सेविकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मानदेय स्थगित करने का निर्देश दिया गया है।

पोषण ट्रैकर ऐप का सख्त उपयोग

पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर पूरक पोषाहार (HCM) का भुगतान करने का निर्देश सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही, सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को ग्राउंड विजिट कर जिओ टैग फोटो के साथ रिपोर्ट प्रत्येक माह जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करने का निर्देश जारी किया गया।

पोषण वाटिका एवं विद्युत कनेक्शन पर विशेष ध्यान

बैठक में शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका की स्थापना एवं बिजली कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

18-19 वर्ष की लाभुक किशोरियों के आवेदन पत्र सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं से संग्रह कर समय पर जमा करने का आदेश दिया गया।

समर अभियान एवं कुपोषण पर कार्य

समर अभियान के अंतर्गत ग्रोथ मॉनिटरिंग को सटीक और अद्यतन करने, कुपोषित बच्चों को MTC केंद्रों में भर्ती कराने तथा सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सखी वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा

बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू, समर अभियान के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शंभू बड़ाईक, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, तथा जिले की सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि समाज कल्याण की योजनाएं सीधे ज़रूरतमंदों से जुड़ी होती हैं, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूरी व्यवस्था को पारदर्शी, समयबद्ध और ज़मीनी कार्यान्वयन पर आधारित बनाने के लिए सभी अधिकारियों को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल बच्चों संग “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

गढवा:कब्रिस्तान घेराबंदी अनुमोदन से संबंधित बैठक।

rktvnews

नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों से आगे आने और वाहन स्क्रैपिंग नीति का समर्थन करने की अपील करते हुए इसे सभी के लिए लाभदायक बताया।

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने किया सरत जैन मेमोरियल बिहार राज्य अंडर 15 ओपन औऱ बालिका शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन।

rktvnews

खराब हेयर कट के लिए 2 करोड़ रूपए का मुआवजा बहुत ज्यादा- सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

एमडी एवं को-फाउंडर साहिल नायर मिलाप कॉस्मेटिक्स के नाम से मशहूर मिला ब्‍यूटी को लॉन्‍च करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment