RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जदयू महानगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड ,महानगर ,आरा , भोजपुर के कार्यालय भवन पर जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी के द्वारा झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन में जिला प्रवक्ता देवी दयाल राम, उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर चौधरी, रीमा देवी , कैप्टन अतारउर रहमान , महासचिव राधा सिंह, सेक्टर अध्यक्ष राम नरेश मेहता,मंजीत कुमार पासवान, शैलेंद्र नाथ राय ,राजेश कुमार, सचिव प्रभा देवी, प्रेमा देवी, मो.मुराद आलम एवं सक्रिय कार्यकर्ता : विष्णु कुमार , जितेन्द्रचंद्रवंशी ,मो.सरफराज , अजीत सिंह कुशवाहा सक्रिय सहभागी रहे। सलामी के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई। सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए त्याग और बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों , शहीदों को याद किया और उन्हें तहे दिल से नमन किया और उनके मान – सम्मान में गगन भेदी नारे लगाए । भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की प्रस्तावना , मौलिक अधिकार और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- सोशल मीडिया से जन-जन तक पहुंच रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी -मनीष, लेखराज और जयबब्बर ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) परिवार द्वारा दिवाली मिलन का आयोजन।

rktvnews

देहरादून:उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने कौशलम कार्यक्रम को 2200 स्कूलों तक विस्तारित किया।

rktvnews

दुमका:हरिपुर पंचायत सचिवालय में “सूखा कचरा प्रबंधन” कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिक्सल स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से राहत :राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

Leave a Comment